अर्थव्यवस्था किसी भी देश या समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह न केवल आर्थिक गतिविधियों को नियंत्रित करती है, बल्कि समाज की समग्र प्रगति और जीवन स्तर को भी प्रभावित करती है।
आज हम इस पोस्ट में अर्थव्यवस्था के बारे में जानेंगे|
अर्थव्यवस्था का अर्थ -
हमलोग धन कमाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यों में लगे रहते हैं जिससे हमारे परिवार की जरुरत पूरा हो सके|
हमारी वे सभी क्रियाएं, जिनसे हमें आय प्राप्त होती है, आर्थिक क्रियाएं कहलाती है|
दोस्तों, सरल शब्दों में, अर्थव्यवस्था वह प्रणाली है जिसके माध्यम से संसाधनों का उपयोग कर वस्तुओं और सेवाओं का निर्माण और विनिमय किया जाता है।
कुछ अर्थशास्त्रियों ने अर्थव्यवस्था को निम्नलिखित प्रकार से परिभाषित किया है;
1. आर्थर लेविस - "अर्थव्यवस्था का अर्थ" किसी राष्ट्र के सम्पूर्ण व्यवहार से होता है जिसके आधार पर मानवीय आवश्यकताओं की संतुष्टि के लिए वह अपने संसाधनों का प्रयोग करता है|
2. ब्राउन - अर्थव्यवस्था आजीविका अर्जन की एक प्रणाली है|
दुसरे शब्दों में - "अर्थव्यवस्था आर्थिक क्रियायों का एक ऐसा संगठन है जिसके अंतर्गत लोग कार्य करके अपनी आजीविका चलाते हैं|"
अर्थव्यवस्था के प्रकार -
अर्थव्यवस्था को मुख्यतः 3 भागों में बांटा गया है -
1. पूँजीवादी अर्थव्यवस्था - पूँजीवादी अर्थव्यवस्था वह अर्थव्यवस्था है जहाँ उत्पादन के साधनों का स्वामित्व निजी व्यक्तियों के पास होता है जो इसका उपयोग अपनें निजी लाभ के लिए करते हैं| जैसे - अमेरिका, जापान आदि|
2. समाजवादी अर्थव्यवस्था - समाजवादी अर्थव्यवस्था वह अर्थव्यवस्था है जिसमे सरकार सभी उत्पादन के साधनों को नियंत्रित करती है और समाज के भले के लिए संसाधनों का वितरण करती है। चीन, क्यूबा आदि देशों में समाजवादी अर्थव्यवस्था है|
3. मिश्रित अर्थव्यवस्था - मिश्रित अर्थव्यवस्था वह अर्थव्यवस्था है जहाँ उत्पादन के साधनों का स्वामित्व सरकार तथा निजी व्यक्तियों के पास होता है| भारत में मिश्रित अर्थव्यवस्था है|
अर्थव्यवस्था का महत्व -
अर्थव्यवस्था का सही प्रबंधन किसी भी देश की समृद्धि और विकास के लिए अत्यंत आवश्यक होता है।
No comments:
Post a Comment